आज मनाया जा रहा है विश्व वन दिवस, जानें इस साल की थीम
आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। इस दिन वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिन वनों के संरक्षण के लिये स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण अभियान भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 नवंबर 2012 को एक प्रस्ताव पारित करते हुए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के लिये सहयोगात्मक भागीदारी द्वारा एक थीम का चयन किया जाता है। इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस 2022 की थीम ‘वन और सतत उत्पादन और खपत रखी गई है।