राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड दौरा आज, दो दिवसीय दौरे पर आज शाम पहुंचेंगी ऋषिकेश
राष्ट्रपति द्रौपनी मुर्मु अपने दो दिवसीय उत्तराखंड के तहत आज शाम ऋषिकेश पहुंचेंगी। राष्ट्रपति शाम 4 बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इस दौरान राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। यहां से राष्ट्रपति ऋषिकेश स्थित एम्स में होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शाम को परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लेंगी।
शाम को हेलीकॉप्टर के जरिए राष्ट्रपति देहरादून पहुंचेंगी, यहां राष्ट्रपति का राजभवन में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद दूसरे दिन यानी कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एफआरआई में आईएफएस के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।