Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्पेशल

आज है विश्व साइकिल दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिवस

हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन साइकिल चलाने और इसके फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। कोरोना संक्रमण के बाद से लोगों में अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूकता दिखी है। विभिन्‍न व्‍यायामों के जरिए लोग खुद को फिट रखने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही साइकिलिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे न केवल सेहत अच्‍छी होती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 3 जून 2018 को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से हर साल दुनियाभर में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने दी थी। दरअसल 1990 तक साइकिल का दौर काफी अच्छा रहा। लेकिन बड़ी मात्रा में लोंगो तक इस मैसेज को पहुंचने और समझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2018 को अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस मानाने की घोषित की। आज भी देखा जाए तो साइकिल में सवार लोग मोटर कार सवार लोंगो से ज्यादा सुरक्षित और स्वस्थ रहतें हैं। साइकिल दिवस के पीछे की अहम वजह यह भी है कि समाज के सभी लोंगो के बीच साइकिल को बढ़ावा दिया जाए साथ ही उनके मानसिक और शाररिक कल्याण को मजबूत किया जाय। साइकिल चलने के कई फायदें भी हैं। जहां वर्तमान में प्रदूषण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में साइकिल से किसी भी तरह का पर्यावरण दूषित नहीं होता है। साथ ही स्वाथ्य का संतुलन बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *