उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, मैदानी क्षेत्रों में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं। जो कि सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले ही देहरादून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है। उत्तराखंड में मौसम परीक्षा ले रहा है। बारिश न होने से काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। खासकर मैदानों में धूप पसीने छुटा रही है। ऐसे में देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिन भीषण गर्मी बरकरार रह सकती है। मैदानों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद जून माह में अब तक का अधिकतम तापमान है। मौसम विज्ञानियों ने हीटवेव (लू) का हमला बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।राजधानी दून लगातार दूसरे दिन भी राज्य में सबसे अधिक गर्म रही।