Sunday, May 19, 2024
राष्ट्रीय

तीसरे चरण में मतदान जारी, देश की 93 सीटों पर हो रहा है मतदान

देश में तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। जिसमें 11 राज्य और केंद्र शासित राज्यों की 93 सीटों वोटिंग जारी है। तीसरे चरण में 17 करोड़ 24 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
बात दिग्गजों की करें तो आज गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फ़ैसला होना है। डिंपल यादव, सुप्रिया सुले, दिग्विजय सिंह जैसे विपक्षी नेताओं की लोकसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है।
वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो शुरूआती घंटों में 12 फीसदी के आस-पास मतदान हुआ है।
बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.03 फीसदी
छत्तीसगढ़ :13.24
गोवाः 12.70
गुजरातः 9.87
कर्नाटकः 9.45
मध्य प्रदेश : 14.22
महाराष्ट्र : 6.64
उत्तर प्रदेश : 12.64
पश्चिम बंगाल : 15.85
दादर नगर हवेली और दमन और दीव : 10.13
प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *