Friday, April 26, 2024
आर्थिक जगतउत्तराखंडदेहरादूनबाजारराज्यस्पेशल

आज से देशभर में सिंगल यूज प्‍लास्टिक पर लगा बैन, देखिए 19 आइटम्स की पूरी लिस्ट

देशभर में 01 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के 19 आइटम्स पर बैन लगा दिया गया है। इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी। इसमें रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजे भी शामिल है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बैन होने वाले सामानों की लिस्ट जारी की है।

सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर लगा बैन 

  1. प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलीथीन (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले)
  2. प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स
  3. गुब्बारों के के लिए प्लास्टिक स्टिक
  4. प्लास्टिक के झंडे
  5. कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक
  6. थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन)
  7. प्लास्टिक की प्लेट
  8. प्लास्टिक के कप
  9. प्लास्टिक के गिलास
  10. कांटे
  11. चम्मच
  12. चाकू
  13. स्ट्रॉ
  14. ट्रे
  15. मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म
  16. इन्विटेशन कार्ड
  17. सिगरेट के पैकेट
  18. 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर
  19. स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

दरअसल सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है। दुनिया के तमाम देश ना केवल इसे लागू कर चुके हैं बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करते हैं। आपको बता दें कि प्लास्टिक के गुटकों से लेकर दूध की थैलियों तक में इस्तेमाल होने वाले वो सिंगल यूज प्लास्टिक जिन्हें एक ही बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है, उससे पर्यवारण को काफी नुकसान पहुंचता है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद सभी राज्यों की प्रदेश सरकारें इस बात पर कड़ी नजर रखेंगी कि सिंगल यूज प्लास्टिक को कहीं पर अवैध रूप से बनाया, इंपोर्ट, जमा, बेचा या इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा। बता दें कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को या जो प्लास्टिक उत्पादनकर्ता होगा उन्हें 5 लाख तक का जुरमाना भरना पड़ेगा साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के लिए 100 रूपय जुर्माना लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *