Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीयक्राइमवायरल न्यूज़

मशहूर अमेरिकी सिंगर आर केली को 30 साल की सजा, बलात्कार के दोषी पाये गये हैं केली

अमेरिकी के पॉप सिंगर आर केली को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के मामले में दोषी साबित किया गया है जिसके लिए उन्हें  30 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस बात की जानकारी बीबीसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही थी। 45 गवाहों ने सरकार के लिए गवाही दी थी। आर केली को तस्करी से संबंधित अपराधों के लिए दोषी पाया गया था। आर केली के वकील ने कहा था कि एक बार सजा सुनाए जाने के बाद वह आगे अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाए जाते वक्त केली जेल के पोशाक व काले चश्मों में नजर आए। उन्होंने इस दौरान कुछ भी कहने से मना कर दिया, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सिर झुकाकर चले गए। अदालत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं। हालांकि, तब प्रमाण पत्र में उन्हें 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया और इसके नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *