Friday, April 26, 2024
आर्थिक जगतराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

आज रात को दिखाई देगा सबसे बड़ा और चमकीला चांद, होगा सुपरमून का दीदार

खगोल प्रेमियों के लिए 13-14 जुलाई बेहद ही खास होने वाली है। क्योंकि इस साल 2022 में आज 13-14 जुलाई की रात को सुपरमून दिखाई देगा। इस वर्ष 13 जुलाई की देर रात को 12:07 मिनट पर चंद्रमा 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत तक ज्यादा चमकीला नजर आएगा। सुपरमून के दिन चांद बाकी पूर्णिमा के अनुसार ज्यादा बड़ा नजर आता है। इसे कुछ घंटों तक देखा जा सकता है।  इसके बाद ये अगले साल तीन जुलाई 2023 को दिखेगा। बता दें कि इस दौरान चांद पृथ्वी के चक्कर लगाने के समय में पृथ्वी से अपने कक्ष के सबसे नजदीक रहता है। इसी के कारण चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी कम होती है और चांद ज्यादा चमकीला और बड़े आकार का नजर आता है। चंद्रमा का अपने इस निकटतम बिंदु पर आने को ही पेरीगी कहा जाता है।

कैसे हुई थी सुपरमून शब्द की शुरुआत – सुपरमून शब्द की शुरुआत साल 1979 में हुई। ज्योतिषी रिचर्ड नोले ने इस शब्द को चलन में लाया था। जब चंद्रमा धरती के निकटतम 90 फीसदी के दायरे में आता है, तो इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहते हैं। सुपरमून को ‘बक मून’ के नाम से भी जानते हैं। इसके साथ दुनिया भर में इसको अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे डियर मून, थंडर मून, हे मून, बर्ट मून, सेलमोन मून, कैल्मिंग मून इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *