Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

आज से शुरू हुआ सावन का पावन महीना, ऐसे करें सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव की पूजा अर्चना

हिंदू धर्म में सावन या श्रावण माह को भगवन शिव का महीना माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित सावन का यह महीना आज 14 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो चुका है। मान्यता है कि सोमवार को शिव जी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। इस वर्ष 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल का पहला सावन सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं। हिन्दू मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में व्यक्ति को सात्विक आहार लेना चाहिए। इस माह में प्याज, लहसुन भी नहीं खाना चाहिए। भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ ब्रह्मचर्य का भी पालन करना चाहिए।

सावन के पहले सोमवार में व्रत रखने के लिए सुबह स्नान करके मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इस दौरान भगवान शिव को बेलपत्र धतूरा, भांग, चंदन, पुष्प आदि समर्पित करें। सावन सोमवार व्रत के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक करें, पूजा करने के दौरान सबसे पहले भगवान गणेश की आरती करें। उसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। इसके बाद भगवान शिव को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप व दीपक अर्पित करें। इसके बाद अगर आप ने सोमवार के व्रत लिए हुए हैं तो सावन सोमवार के व्रत की कथा भी पढ़ें और भगवान शिव का मंत्र का जाप करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *