Friday, April 26, 2024
चुनावराज्यराष्ट्रीय

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता दौरा आज

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता जाएंगी। इस सिलसिले में आज वह देहरादून पहुंची थी। जहां उन्होंने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश भर में चुनावी दौरा कर रही हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज वह शाम 7 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगी। कोलकाता के एक निजी होटल में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है। इसके बाद वह अगले दिन भाजपा के विधयाकों एवं सांसदों से चुनाव को लेकर मुलाकात करेंगी। जहां वह विधायकांे एवं सांसदों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बात की आशंका जता चुकी हैं कि यहां क्रास वोटिंग हो सकती है। वह ये बात भी बोल चुकी हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। लिहाजा कयास इस बात के लगाये जा रहे हैं कि द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पश्चिम बंगाल में क्रास वोटिंग हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *