देहरादून- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है. इसी के तहत उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ बैठक की. सीएम धामी ने इस बैठक में अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं. प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा. सभी विभागों को निर्देशित किया गया है. गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है. उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है. राष्ट्रवाद यहां की परम्परा है, निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेंगे. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।