Saturday, April 27, 2024
राष्ट्रीय

जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने की वजह से 8 मरीजों की मौत हो गई। दिल दहलादेने वाली यह घटना जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल की है। आग की खबर मिलते ही पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई। हर तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना की खबर तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पार्षद के मुताबिक इस घटना में अब तक 8-9 मरीजों की जान चली गई है। अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। आग लगने की घटना जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 8 से 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबलपुर के दमोह नाका के शिव नगर के पास यह अस्पताल है। अस्पताल में आग भड़कने की खबर फैलते ही हर तरफ अफरातफरी मच गई। कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *