कई बार बड़े बड़े स्टार को स्टारडम की कीमती चुकानी पड़ती है। विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, वो किसी अनजान फैन ने बनाया है। वो भी उस समय जब विराट कोहली अपने कमरे में नहीं थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने वीडियो को शेयर कर इस पर नाराजगी जताई है।
दरअसल, टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए क्राउन टावर्स होटल में ठहरी हुई थी। यह वीडियो उसी होटल का है। इस वीडियो में कोहली के पूरे कमरे को को दिखाया गया है। इसमें उनके जूते, किचन और बाकी सारा सामान नजर आ रहा है। कोहली इस वीडियो के सामने आने के बाद से नाखुश हैं और उन्होंने इसपर नाराजगी जताई है।
कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर काफी खुश होते हैं और मिलने के काफी उत्सुक रहते हैं। मैंने हमेशा इसे सराहा है। लेकिन यह वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने होटल के कमरे का वीडियो लीक होने की शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से भी की है।
टीम इंडिया क्राउन पर्थ होटल में ठहरी हुई है। इस घटना के बाद कोहली और कई बड़े सितारों ने नाराजगी जताई है। जाहिर सी बात है इतने बड़े होटल में अगर इस तरह कोई अनजान शख्स किसी खिलाड़ी की गैरहाजिरी में उसके होटल के कमरे के भीतर दाखिल हो जाता है तो वाकई हैरान करने वाला है। इससे होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।