माइनस में तापमान, बर्फ हटाते भारतीय सेना के जवान, हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर हटाई जा रही है बर्फ
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर विषम परिस्थितियों में भी सेना के जवान बर्फ हटाने में जुटे हैं। हालात ऐसे हैं कि जैसे मौसम बदलता है फिर बर्फबारी शुरू हो जाती है और ताममान माइनस में पहुंच जाता है। लेकिन इसके बावजूद सेना के जवान बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं।
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ बर्फ हटाने के इस काम में सेना के 35 जवान और गुरुद्वारे के सेवादार जुटे हैं। 23 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था जो आज भी जारी है। बीती शनिवार को यहां मौसम खराब होने पर बर्फबारी हुई थी जिसके बाद बर्फ हटाने का काम रोका गया था, जिसे अब फिर शुरू कर दिया गया है।
भारी ठंड के बावजूद भी जवानों ने बर्फ हटाने का काम जारी रखा है। सेना के जवान घांघरिया में रुके हुए हैं। सभी अटलाकोटी में हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने का काम किया जा रहा है।
अब हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का काम लगभग दो किमी ही शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।