Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

गंगा में अश्लील स्नान, सोशल मीडिया पर वायरल हुये वीडिया, धार्मिक स्थल पर ये कैसी फुहड़ता?

विदेशी लोग… कम कपड़े… और गंगा स्नान… जी हां ये तस्वीरें गोवा बीच की नहीं बल्कि पतित पावनी मां गंगा के तट की हैं, जहां भक्ती और मुक्ति की तलाश में पहुंचे विदेशी सैलानियों ने मर्यादा की रेखा लांघ दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी लोग कम कपड़ों में अश्लील तरीके से गंगा नदी में नहाते हुए दिख रहे हैं। महिलाएं बिकिनी पहने हुये हैं और लड़के शॉर्ट्स। और जिस फुहड़ता और हुल्लड़बाजी से मस्ती चल रही है वो गंगा स्थान तो कहीं से कहीं तक नहीं है। लग ऐसा रहा है कि यहां मानों कोई रेव पार्टी चल रही हो।

सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिस पर अब लोग बेहद आपत्ति जता रहे हैं। कोई लिख रहा है कि अगर ऐसे हालात रहे तो आने वाले समय में ऋषिकेश के गंगा घाट गोवा बैंकॉक में तब्दील हो जाएंगे।

किसी ने लिखा ये धार्मिक भावनाओं का अपमान है, गंगा स्थान के दौरान लोगों को धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान रखाना चाहिए।

आपको बता दें कि ऋषिकेश को देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी कहा जाता है, यहां लोग योग, भक्ति, मुक्ति, आध्यात्म के लिये पहुंचते हैं मगर यही ऋषिकेश अब लोगों की मौज मस्ती का नया अड्डा भी बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *