मानसून के दौरान हेली सेवा का लुप्त उठाने वालों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब मानसून में भी केदारनाथ जा सकेंगें तीर्थयात्री। 30 जून के बाद केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि पांच जुलाई तक आर्यन एविएशन भी केदारनाथ धाम में हेली सेवा का उपलब्ध कराएगी। इस वर्ष पहली बार मानसून के दौरान श्रद्धालुओं को हेली सेवा दी जा रही है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। इसमें प्रतिदिन करीब 200 से 250 तीर्थयात्रीओं को केदारनाथ में दर्शन सुविधा मिलेगी। बता दें कि केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है। यहां नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। वहीं अब हिमालय कंपनी की ओर से इस वर्ष मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा दी जाएगी।