Wednesday, May 8, 2024
कांग्रेसराष्ट्रीय

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस छोड़ी

चंडीगढ़-पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे। ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उनका इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। इसमें अश्विनी कुमार ने लिखा है कि, वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को धन्यवाद भी कहा है। अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने यह निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों और अपनी गरिमा के अनुरूप मैं पार्टी के दायरे से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि 46 साल पार्टी से जुड़े रहने के बाद वह इस उम्मीद से पार्टी छोड़ रहे हैं कि स्वतंत्रता संग्राम द्वारा परिकल्पित लोकतंत्र के वादे को पूरा करने में वह सक्रिय रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *