Thursday, December 11, 2025
उत्तराखंडफिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

फ्लो इंडिया ग्रुप ने जीता द बेस्ट डांसर शो, डीआईडी फेम हारून राव थे शो के आयोजक

देहरादून में आयोजित द बेस्ट डांसर शो का खिताब फ्लो इंडिया ग्रुप दिल्ली गुड़गांव ने जीत लिया है। ये डांस शो डांस इंडिया डांस फेम हारून राव द्वारा आयोजित किया गया था। इस डांस शो में पूरे भारत के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया। शो में सब जूनियर, जूनियर, सोलो, डू इट और ग्रुप के परफॉर्मेंस हुये। फिनाले प्रोग्राम में वरिष्ठ राजनेता जोत सिंह बिष्ट ने बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लिया। जज के पैनल में हारून राव, सलोनी थापा, ख्याति शर्मा शामिल थे। प्रतियोगिता में फ्लो इंडिया ग्रुप दिल्ली गुड़गांव को विजेता घोषित किया। इस मौके पर डीआईडी फेम हारून राव द्वारा घोषणा की गई है कि भविष्य में द बेस्ट डांसर शो बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य भारत के उन प्रतिभाशाली डांसरों को आगे लाना है जो किसी कारणवश टीवी में या स्टेज शो नहीं कर पाते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *