उत्तराखंड में अग्निवीर के खिलाफ पद यात्रा करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी उत्तराखंड में एक और यात्रा निकालने जा रहे हैं और ये यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध में होगी। प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है। दिल्ली से राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर वापस लौटे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश में अग्निवीर योजना के खिलाफ यात्रा निकालेगी और ये यात्रा उत्तराखंड के अधिकांश गांवों तक जाएगी। जिसमें खुद राहुल गांधी हिस्सा लेंगे उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यख मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत बड़े नेता भी शामिल होंगे। करन माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना लागू होने के बाद भारत की सेना का हाल रूस जैसा होने जा रहा है क्योंकि रूस में भी अग्निवीर जैसी योजना है और हालत ये कि रूस यूक्रेन जैसे छोटे से देश पर अब तक काबू नहीं पा पाया है।