Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडचम्पावतराज्य

चंपावत में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 14 की मौत

उत्तराखंड के चंपावत से दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। दअरसल टनकपुर-चम्पावत हाईवे के सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बारातियों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में सवार 16लोगों में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा बुडुम से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ है। शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। फिल्हाल दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *