Friday, April 26, 2024
festivalआर्थिक जगतपर्व और त्योहार

चैत्र नवरात्री 2022 : जानिए कब से शुरू होगी कलश स्थापना और क्या है शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। हालाँकि, इस बार चैत्र नवरात्री की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है। जो हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि से आरम्भ होती है और नवमी तक चलती है। इसी के साथ महानवमी और दशमी तिथि को पारण करने के बाद नवरात्रि व्रत पूरा होता है। कहते है चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के शुभ मुहूर्त में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस पर्व को रामनवमी से भी जाना जाता है। जो इस वर्ष 10 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन पूरे देश में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम रहती है। यह दिन अंतिम नवरात्र होने के कारण भी काफी महत्वपूर्ण है। देवी की विशिष्ट पूजा, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है। नवरात्रि की शुरुआत माता रानी के भक्त उपवास के साथ कलश स्थापित से करते है।

कलश स्थापना – कलश स्थापना 2 अप्रैल यानि शनिवार को करें। पहले सुबह जल्द स्नान करके 6 बजकर 1 मिनट से सुबह 8 बजकर 31 मिनट के बीच कर कलश स्थापित कर सकते हैं।  इसके अलावा मुहूर्त में दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट के बीच भी किया जा सकता है। पुराणों के अनुसार कलश की स्थापना करना शुभ माना जाता है।

पूजन सामाग्री : नवरात्री के पहले दिन माँ दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर होनी चाहिए। लाल रंग, गंगा जल, मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, नारियल, कलावा, दीपक, लाल रंग की चुनरी, कलश, धूप, फूल आदि सामाग्री होनी चाहिए। जिसमे माता की तस्वीर के आगे चौकली रखे जिसमे लाल रंग के सिंदूर के साथ स्वस्तिक बनाये और गंगा जल से छिड़क लें। कलश स्थापना के बाद धूप- दीपक जला कर माता तो नारियल, प्रसाद, चुनरी और फूल अर्पण करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *