Sunday, May 5, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बिपरजॉय के प्रभाव से चल रही तेज हवाएं, आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का समुद्री तटों पर कहर बना हुआ है। इसका असर देश के विभिन्न हिस्सों में देखा जा रहा है। उत्तराखंड में तराई-भाबर क्षेत्र में भी बीते दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बिपरजॉय का ही असर है। शनिवार को हल्की वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी हवाएं काफी तेज होती हैं। इसका असर काफी दूर तक पड़ता है। बीते दो दिनों से तराई-भाबर क्षेत्र में चल रही हवाएं बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का ही असर है।

डा. सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पंतनगर और हल्द्वानी क्षेत्र में हवा की रफ्तार 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही थीं। बताया शनिवार को मैदान के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी। यह क्रम तीन दिनों तक बना रहेगा। इधर, तेज हवाओं की वजह से क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन तपिश बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *