-आकांक्षा थापा
भारत के लिए टोक्यो पैरालिम्पिक्स से बड़ी खबर आ रही है… टोक्यो पैरालिम्पिक्स के 7वे दिन भारत को कई पदक हासिल हुए है. पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा के फाइनल में भारत के मरियप्पन थंगवेलु ने रजत पदक हासिल किया है.. . जबकि शरद कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम। थंगवेलु के साथ साथ वरुण सिंह भाटी और शरद कुमार ने भी भारत की तरफ से दावेदारी पेश की…. दिन की शुरुआत में सिंहराज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। । इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को भी भारत को दो स्वर्ण समेत कुल पांच मेडल मिले थे।
पिछली बार भी रियो ओलिंपिक में भी भारत को हाई जंप में दो मेडल मिले थे। तब मरियप्पन थंगावेलु ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। वरुण सिंह भाटी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हालाँकि इस बार मरियप्पन ने तो सिल्वर मेडल जीता, लेकिन वरुण पदक जीतने से चूक गए।