आज साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। दुनिया के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा गया। जबकि भारत में इस बार चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं दिया। जिस कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं था। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। बता दें कि चंद्रग्रहण तब शुरू होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पूरी या आधे से ज्यादा पड़ती है तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
जानतें है किन-किन स्थानों में दिखाई दिया चंद्रग्रहण
इस वर्ष चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई दिया। इसके साथ ही साल 2022 का दूसरा और आखरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर में दिखाई देगा।