Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब में रिकार्ड बर्फबारी, 15 फीट तक जमी बर्फ

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। लेकिन हेमकुंड में अभी भी करीब 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है। गोविंदघाट से गुरुद्वारे के सेवादार यहां का निरीक्षण कर लौट आय हैं।
ये दो सेवादार हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गए थे। सोमवार को दोनों वापस लौट आए हैं। सेवादारों ने बताया कि धाम में 12 से 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां का पवित्र सरोवर भी पूरी तरह बर्फ से जम गया है।
सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले हर साल सेना के जवान और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ हटाते हैं।
इस साल 20 अप्रैल से सेना के जवान और सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुडी के पास भारी भरकम ग्लेशियर आया है, जहां बर्फ को बीच से काटकर रास्ता बनाया जाना है। 25 मई को हेमकुंड साबिह के कपाट खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *