Monday, May 20, 2024
उत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिन पर कई जगह आयोजित हुये कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाैंधारोपण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज यानी 16 सिंतबर को जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन को प्रदेश में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) को जन्मदिन पर ट्वीट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *