नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा है : राहुल गांधी
विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में बयान बाजियां तेज हो गई है। इस बीच आज उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। तराई में किसानो को आड़े लेकर कहा कि “नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा है” और आज का राजा जनता की नहीं सुनता। इसी दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना भी की और कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार ही लौट सकती है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं क्यूंकि उन्होने तीन कानूनों के खिलाफ बड़ी आवाज उठाई और आवाज दबने नहीं दी। ना ही उनके हौसले कमजोर हुए। किसानों ने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई है। साथ ही कहा कि किसान सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखतें हैं। अंग्रेजों से भी लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया जहां उन्होंने पूर्व कहा कि मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं।