Thursday, May 2, 2024
अंतरराष्ट्रीय

माउंट किलिमंजारो पर भारतीय तिरंगा, देहरादून के विजय प्रताप सिंह ने छुआ शिखर

देहरादून के विजय प्रताप सिंह ने अपने साहसिक सफर के तहत एक और मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फेहराया है। इतना ही नहीं अपने इस सफर के दौरान उन्होंने नॉर्थर्न सर्किट रूट पर किलिमंजारो के बेस कीबो हट तक साइकिल चलाकर दुनिया को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का भी सन्देश दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले विजय प्रताप सिंह देहरादून से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा के जरिये कई सामाजिक मुद्दों को उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने इससे पहले कई सफल पर्वतारोहण अभियान भी किये हैं।
विजय प्रताप सिंह की स्कूलिंग और उच्च शिक्षा देहरादून में हुई है। इसके बाद उन्होंने तमाम उन क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया जो एक सफल व्यवसाय के लिए जरुरी होते हैं। वर्तमान में विजय एक एडवेंचर कंपनी “एडवेंथ्रिल“ के माध्यम से युवाओं को एडवेंचर के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही वो खुद इस क्षेत्र में नये आयाम हासिल कर युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
विजय प्रताप सिंह का अलगा लक्ष्य है एवरेस्ट। जी हां साल २०२४ मे विजय दुनिया की सबसे चोटी माउंट एवरेस्ट के अभियान पर निकल रहे हैं। एवरेस्ट अभियान के माध्यम से वो आटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए एक स्कूल का निर्माण करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *