Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

नैनीताल के ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, बदहाल सड़क बनी दुर्घटना का कारण!

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हदासा इतना दर्दनाक था कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 9 यात्री सवार थे। जिसमें से 7 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुषों शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ये हादसा सड़क की खराबी के चलते हुआ है। सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। ये भी बताया गया कि घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *