Saturday, May 11, 2024
राजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के सियासी संकट में राज्यपाल गैरमौजूद, गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती

मुम्बई-महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जानकारी के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, देर रात उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद ऐहतियातन उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें राज्य में इस वक्त महाराष्ट्र सरकार राजनीतिक संकट से गुजर रही है। महाविकास अघाड़ी के तीन दलों की गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के विधायक बागी हो गए हैं। बागी विधायकों का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। शिंदे का दावा है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। एकनाथ शिंदे समेत सभी बागी विधायकों की मांग है कि शिवसेना, बीजेपी के साथ मिल कर सरकार बनाए। सूरत से गुवाहाटी पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने शिवसेना नहीं छोड़ी है बल्कि वह बाला साहेब ठाकरे के बताए हिन्दुत्व के रास्ते पर चल रहे हैं।
अब चुंकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती हैं और सरकार बचाने, बनाने की सारी कवायद में राज्यपाल की अहम भूमिका है। लिहाजा ऐसे में माना जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ होकर अस्पताल से राजभवन लौटने का समय गेमचेंजर हो सकता है। यदि किसी दल को सरकार बनाने का दावा भी करना होगा तो ऐसे कु्रशल टाइम पर उसे इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *