Saturday, April 27, 2024
राजनीतिराष्ट्रीय

भारत के विदेश मंत्री आज करेंगे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, जो भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, गुरुवार को भारत पहुंचे। सर्गेई लावरोव आज यानि शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात और बातचीत करेंगे। 24 फरवरी को यूक्रेन में मास्को द्वारा “विशेष सैन्य अभियान” शुरू करने के बाद से यह लावरोव की भारत की पहली यात्रा है। रूस के विदेश मंत्री अपनी दो दिवसीय चीन यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंचे। बुधवार को चीन में लावरोव ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बातचीत की और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। लावरोव ने रूस-यूक्रेन वार्ता के चीनी पक्ष को सूचित करते हुए कहा कि रूस तनाव कम करने, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रखने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ संचार बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि भारत ने अब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में लाए रूस के खिलाफ प्रस्ताव से दूरी बनाकर रखी है। ऐसा करके भारत ने इस मुद्दे पर तटस्थ बने रहने का साफ संकेत दिया है। भारत के इस रवैये पर पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नाराजगी जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *