Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय हुआ तय, 10 मई को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर खुलेंगे कपाट

यमुनोत्री जयंती के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय कर दिया गया है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर सुबह 10ः29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे।
इससे पहले मां यमुना की डोली खरसाली गांव से सुबह 6ः15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।
10 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसी दिन दोपहर साड़े बारह गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे।
यानी 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। चारधाम यात्रा के लिये रजिस्टेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *