Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

हरिद्वार में सरेआम हुई लठबाजी, पुजारियों और श्रद्धालुओं में जमकर चली लाठियां

हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में यूपी के सहारनपुर के श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।
विवाद पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि पहले श्रद्धालुओं ने मारपीट की। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच लाठियां चल रही हैं। इस लाठीबाजी में कई पुजारियों को चोटें आई हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु भी घायल हुये हैं।
दोनों गुटों में विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *