Friday, May 3, 2024
अंतरराष्ट्रीय

भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार, 180 देशों की सूची में 85 से 93 पर फिसला भारत

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 180 देशों की करप्शन की रिपोर्ट जारी हो गई है। इसके मुताबिक भारत में बीते साल 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जी हां रिपोर्ट के करप्शन इंडेक्स में भारत 2023 में 93वें स्थान पर आ गया है, जबकि एक साल पहले 2022 में भारत 85वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वें नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन 76वें और पाकिस्तान 133वें नंबर पर है। वहीं, डेनमार्क नम्बर एक पर है जहां दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार है। जबकि सोमालिया 180 नम्बर पर सबसे करप्ट देश बना है।
2005 से लेकर 2013 तक यूपीए की सरकार और मौजूदा मोदी सरकार की तुलना की जाए तो स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। 2006-07 में करप्शन के मामले में भारत की रैंकिंग 70वें और 72वें स्थान पर थी जो अब 93 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *