Friday, May 3, 2024
कोविड 19राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना वायरस से फिर संक्रमित हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रियंका गांधी में अपने ट्वीट में बताया कि वह फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी। वहीं राहुल गाँधी भी अस्वस्थ बताये जा रहें हैं और उन्होंने अपना अलवर दौरा भी टाल लिया है। बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले जून माह में कोरोना संक्रमित हुई थी। तब भी प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिये कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19,539 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,28,261 पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत पहुंच गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *