Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड ने खोया एक और जवान, कुमाउं रेजिमेंट के सिपाही विनीत चौड़ाकोटी का निधन

उत्तराखण्ड ने अपने एक और वीर सैनिक को खो दिया है। चम्पावत के जवान विनीत चौड़ाकोटी का पूना आर्मी अस्पताल में निधन हो गया है। उपचार के दौरान पूना आर्मी अस्पताल में विनीत चौड़ाकोटी ने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास लाया जाएगा और आज ही ताड़केश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि 30 वर्षीय विनीत चौड़ाकोटी 2012 में आर्मी की आठ कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब दो साल पूर्व कश्मीर में पोस्टिंग से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। इसके बाद करीब दो साल तक उनकी पोस्टिंग पिथौरागढ़ में रही। यहां से दो महीने पहले उनका पूना ट्रांसफर किया गया। जहां उसकी तबीयत और खराब होती चली गई। वो हार्ट संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। जिसका आर्मी अस्तपाल पूना में उपचार चल रहा था। बीते सोमवार को उनके हार्ट का आपरेशन किया गया था, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूद था। आपरेशन के 24 घंटे बाद उनका निधन हो गया। अविवाहित विनीत के परिवार में एक बड़े भाई, दो बड़ी बहनें, मां और पिता हैं। विनीत के पिता बसंत बल्लभ चौड़ाकोटी खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि मां धर्मा देवी गृहणी हैं। वोचार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी की बात चल रही थी। मगर इससे पहले ही काल ने उन्हें परिवार से छीन लिया। जवान विनीत के निधन की खबर से समूचे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *