कांग्रेस ने नरेश बंसल का पुतला फूंका, राज्यसभा में इंडिया नाम पर लाये प्रस्ताव से नाराज
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा राज्यसभा में भारत नाम को लेकर दिये गये प्रस्ताव पर कांग्रेस ने नाराजगी प्रकट की है। आज इस क्रम में कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि नरेश बंसल ने देश का अपमान किया है क्योंकि इंडिया नाम भारत से जुड़ा हुआ है, भाजपा को इंडिया नाम से इसलिये दिक्कत शुरू हो गई है क्योंकि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया कर लिया है। लिहाजा भाजपा को शर्म आनी चाहिए जब उनकी दर्जनों योजनाओं में इंडिया शब्द जुड़ा है, लेकिन उन्हें अब इंडिया से दिक्कत होने लगी है।