Wednesday, May 8, 2024
उत्तराखंड

जानलेवा बने उत्तराखंड के पहाड़, पहाड़ से पत्थरों की बारिश और नीचे फंसे यात्री

लगातार बारिश से कमजोर हो चले पहाड़ अब जानलेवा बनते जा रहे हैं। बारिश के चलते पहाड़ियां कमजोर हो चुकी है और उनके गिरने की मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना उत्तराखंड के पहाड़ों से सामने आई है, जहां रोड से गुजरते यात्रियों पर अचानक पहाड़ से पत्थरों की बारिश हो गई। एक के बाद एक बड़े-बड़े बोल्डर नीचे गिरने लगे। लोगों के लिये यहां अपनी जान बचानी मुश्किल हो गई। इस दौरान घाटी के दूसरी ओर खड़े लोगों ने इस घटना का वीडिया बना लिया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस वक्त पहाड़ से पत्थरों की बारिश हो रही थी तब वहां तीन से चार लोग मौजूद थे। इन यात्रियों ने लैंडस्लाइड के खतरे की वजह से वाहन को सड़क किनारे रोका था मगर उसी वक्त उपर से पहाड़ी भरभराकर गिरने लगी। इस दौरान बड़े-बड़े बोल्डर गोली की रफ्तार से नीचे गिरने लगे। हालांकि लोग पहाड़ी से सटकर खड़े हो गये और उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अल्मोड़ा-भवाली राजमार्ग का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *