Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडउधम सिंह नगर

सीएम धामी ने साइकिल चलाकर भारतीय ओल्य्म्पियन्स का हौंसला बढ़ाया

-आकांक्षा थापा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेडल मार कर भारत से टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भाग ले रहे खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया। आज मुख्यमंत्री का ऊधमसिंह नगर के  दौरे का दूसरा दिन था, जब शनिवार को रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। उनके साथ ही अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

साथ ही आपको बता दें की मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी। उन्होंने इस बीच अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *