Saturday, April 27, 2024
अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

विजय माल्या के लंदन स्थित आलीशान अपार्टमेंट पर बैंक का कब्जा

लंदन – विवादित व्यवसायी विजय माल्या को लंदन के अपने आलीशान घर से हाथ धोने पड़े हैं। स्विस बैंक का बकाया ऋण न चुकाने पर ब्रिटिश अदालत ने विजय माल्या को लंदन स्थित उनका घर खाली करने के आदेश दिये हैं। विजय माल्या का स्विस बैंक के साथ लम्बे समय से विवाद चल रहा है। लोन न चुकाने पर स्वीस बैंक विजय माल्या की संपत्तियों पर कब्जा चाह रहा है। यह मामला ब्रिटिश अदालत में चल रहा था। जहां कोर्ट ने स्विस बैंक के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद में रोक लगाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विवादों में घिरे व्यवसायी विजय माल्या अपने आलीशान घर की कानूनी लड़ाई हार गये। बता दें कि विजय माल्या का लंदन में रीजेंट पार्क के सामने 18/19 कॉर्नवाल टेरेस लक्जरी अपार्टमेंट है। जो लाखों पाउंड की कीमत का है। वर्तमान में विजय माल्या की 95 वर्षीय मां ललिता इस अपार्टमेंट में रह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *