Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्पेशल

फिर विवादों में बंशीधर भगत,  हिन्दू देवी-देवताओं पर बिगड़े बोल

अपने बयानों के जरिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत एक विवाद में फंसते दिख रहे है। इस बार उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पूर्व मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंशीधर भगत हिन्दू देवी देवताओं के लिये जिन शब्दों को प्रयोग कर रहे हैं वो बेहद आपत्तिजनक हैं।

वीडियो- …. सुनिए हिंदू देवियों के बारे में क्या बोल रहे हैं बंशीधर भगत video 

ये वीडियो हल्द्वानी में बीते दिन बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का है। भगत वीडियो में कह रहे हैं बालकों का नंबर तो हमेशा बाद में ही आता है। महिलाओं को संबोधित करते हुए भगत कहते हैं कि भगवान तक ने आपका पक्ष लिया है। विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, शक्ति मांगो तो दुर्गा और धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ।

वो यहीं नहीं थमे उन्होंने भगवान शिव-विष्णु पर भी अपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा आदमी के पास है क्या एक शिवजी हैं, वह भी पहाड़ में पड़े हुए हैं ऊपर से सिर पर सांप रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे समुद्र की गहराई छिपे हैं। दोनों की आपस में बात भी नहीं होती। इस वीडियो के सामने आने के बाद खुद भाजपा असहज हो गई है। सोशल मीडियो पर बंशीधर भगत की कड़ी निंदा की जा रही है साथ कई लोगों ने उनके खिलाफ कार्यवाई करने की मांग भी की है।

watch youtube video ….. BJP नेता Bansidhar Bhagat भगवान पर ये क्या बोल गए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *