अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अभिनेता ने फिल्म का पोस्ट जारी किया था। जिसके बाद से ही लोगों के बीच फिल्म के टीजर को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई थी। वहीं अब इसका टीजर भी जारी हो गया है। टीजर में अजय देवगन के नए लुक को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। अजय देवगन जेल में बंद कैदी और साथ में श्रीमदभागवत पढ़ते हुए दिख रहे हैं। भोला का जारी हुआ यह टीजर सस्पेंस से भरपूर है और अजय देवगन एक डार्क कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं।
Kaun hai woh… jisko pata hai, woh khud laapata hai#BholaaTeaserOutNow #BholaaIn3Dhttps://t.co/O77rIsMsXg#Tabu @ADFFilms
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 22, 2022
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमे अजय को अपने बालों के ऊपर और माथे पर राख से बने त्रिशूल के साथ देखा जा सकता है। वहीं, उनके सामने हथकड़ी लगी हुई है।