Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडउत्तराखण्ड विधानसभा चुनावकांग्रेसटिहरी गढ़वालदेहरादूनभाजपाराजनीतिस्पेशल

टिहरी से भाजपा के विधायक धन सिंह नेगी हुए कांग्रेस में शामिल, क्या नेगी-उपाध्याय होंगें आमने-सामने ?

देहरादून : चुनावी दौर में भाजपा-कांग्रेस के बीच उथल पुथल दिखाई दे रही हैं। नेता निकाले और अदले-बदले जा रहे हैं। बता दें कि एक तरफ किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं दूसरी ओर टिहरी विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी भी कांग्रेस में शामिल हो गए है। उत्तराखंड में टिहरी विधानसभा पर भाजपा और कांग्रेस आखिरी पल तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए थे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि किशोर उपाध्याय के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की संभावना बनी हुई थीं।

उधर आज किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होते ही ये तय हो गया कि भाजपा टिहरी विधानसभा से किशोर उपाध्याय ही चुनाव लड़ेंगें, तो ऐसे में टिहरी से बीजेपी के वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी ने भी फौरन पलटी मारी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी ने कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। दोनों नेताओं के दल बदल से देखना यह होगा कि क्या बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेताओं को आमने सामने चुनावी मैदान में उतारेगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *