देहरादून : गुरुवार चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिय़ा गया है।बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रमुख किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से किशोर उपाध्याय की नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से बीते दिन ही हटा दिया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए। बता दें कि टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। अब राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है।