Tuesday, April 30, 2024
खेल जगतराष्ट्रीय

भारत के पूर्व फुटबॉलर और कोच सुभाष भौमिक का निधन

भारत के पूर्व फुटबॉलर और कोच सुभाष भौमिक का पिछले दो सप्ताह से दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर के एक निजी अस्पताल में मधुमेह और गुर्दे से संबंधित इलाज के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे, लंबे समय से मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। बता दें कि भौनिक की तबीयत शनिवार को बिगड़ने लगी, अचानक तड़के साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

भारत की तरफ से खेलते हुए भी उन्होंने कुछ विशेष उपलब्धियां हासिल की। वह एशियाई खेल 1970 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने एशियाई खेल 1974 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1971 में मर्डेका कप में फिलीपीन्स के खिलाफ हैट्रिक बनायी थी। उनका करियर तब  विवादों में सामने आया जब 2005 में रिश्वत के मामले में उन्हें दोषी पाया गया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। कोलकाता में ‘भोम्बोल दा’ के नाम से मशहूर भौमिक एक सफल फुटबॉलर होने के साथ-साथ कोच भी थे। सुभाष ने अपने क्लब करियर में कुल 26 ट्राफियां जीतीं। उनके कोच रहते हुए ईस्ट बंगाल ने 2003 में आसियान कप का खिताब भी जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *