Thursday, January 15, 2026
GOAराजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने की बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा

गोवा- गोवा में भाजपा के सीट बंटवारे से कई नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। बीते दिन ही मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, और इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह औपचारिक रूप से आज शाम तक अपना इस्तीफा सौंप देंगे। गौरतलब है कि लक्ष्मीकांत पारसेकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *