Friday, April 26, 2024
खेल जगत

WPL Auction Highlights: मंधाना रहीं सबसे महंगी, चार से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा महिला IPL

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में खत्म हुआ। इस दौरान नीलामी के लिए 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महँगी खिलाड़ी रहीं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 RCB करोड़ में खरीदा। महिला आईपीएल पहली बार इस साल चार मार्च से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा।

ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स (UPW), दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात जाइंट्स (GGT) औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली, गुजरात औऱ बैंगलौर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। मुंबई ने 17 औऱ यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा। ऑक्शन में 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी औऱ 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें से सिर्फ 30 विदेशी औऱ 57 भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। नीलामी में 20 खिलाड़ियों पर एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लगाई गई। स्मृति मंधाना को सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ में आऱसीबी ने खरीदा।

इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) औऱ ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ की बोली लगी।दीप्ती शर्मा पर गुजरात जाइंट्स ने 2.60 करोड़ की बोली लगाई। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स औऱ शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 औऱ 2 करोड़ रुपये में लिया। भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने 1.8 करोड़ रुपये में लिया।

वहीं उत्तराखंड की स्नेह राणा औऱ मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने 75 लाख और 30 लाख में खरीदा। देहरादून की स्नेह राणा एक ऑलराउंडर हैं, जो राइट आर्म ऑफब्रेक शैली से गेंदबाजी करती हैं औऱ राइट हैंड बैटिंग करती हैं। राणा ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में वनडे औऱ टी20 में करियर की शुरुआत की थी। 2021 में स्नेह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया।

मानसी जोशी ने नवंबर 2016 में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला। इन्होंने डेब्यू मैच में 3 ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया। उसके बाद थाइलैंड के खिलाफ खेलते हुए मानसी ने 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स ने इन्हें 26 मई 2017 एचटी यूथ फोरम में शीर्ष 30 में शामिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *