Monday, May 6, 2024
अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

विश्व जनसंख्या दिवस आज, जानिये क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, क्या है इस साल की थीम

लगातार बढ़ती जनसंख्या ने विकास को प्रभावित किया है। इससे बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा जैसी समस्याएं बढ़ रही है। ऐसे में जनसख्यां नियंत्रण रखना जरूरी कदम है। इसी को ध्यान मे रखते हुए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने इस दिवस को मनाने की शुरूआत की। इसलिए हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व जनसंख्या दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। जैसे कि कुल विश्व जनसंख्या 8 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली है, विश्व जनसंख्या दिवस 2022 का थीम है ‘A world of 8 billion: Towards a resilient future for all – Harnessing opportunities and ensuring rights and choices for all”। य़ानी कि ‘8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना’।

बता दें कि 11 जुलाई 1987 को ग्लोबल जनसंख्या 5 अरब हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने बढती हुई जनसंख्या पर चिंता जताई। इसके बाद 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पहली बार वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया गया। इस मूल तिथि को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। दिसंबर 1990 में इसे आधिकारिक बना दिया। बढ़ती जनसंख्या पर कंट्रोल करने के लिए इस दिन कई सारे प्रोग्राम किए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *