Wednesday, May 1, 2024
उत्तराखंड

मतदान में खलल डाल सकता है मौसम, राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश

शुक्रवार को प्रदेश में मतदान होना है, इस दिन मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
बीते दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में तपती धूप परेशान कर रही है। दून में भी सुबह से ही चटख धूप खिली रही और तपिश बढ़ गई। हालांकि, अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *