Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

उत्तराखंड के मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों में हुई बर्फबारी, तापमान में दर्ज की गयी गिरावट

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गयी है। इसका असर तापमान में भी नजर आया है। उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 11 नवंबर से कुमाऊं मंडल में बादल छंटने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। राजधानी देहरादून में भी सुबह हल्की बूंदा-बांदी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज बद्रीनाथ में पहली बर्फ़बारी दिखी। वहीं इसका असर कुमाऊं में भी नजर आया। बुधवार को कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में धुंध छाई रही। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सुबह शाम  ठंड बढ़ गयी है। तापमान में भी इसका खासा असर नजर आ रहा है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री कम हुआ है। इसके साथ हल्द्वानी का तापमान 26.1 से 24.7 डिग्री पर आ गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुमाऊं में कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना है। मौसम में बदलाव गुरुवार तक ही रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम करवट बदल सकता है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। अल्मोड़ा चंपावत व नैनीताल जिलों में भी कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में शुक्रवार से सामान्य तौर पर कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में कमी आएगी। सुबह व शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *